मन्सा सेवा के विशेष अनुभवी बनो
➰ ➰ ➰ ➰ ➰ ➰
मन्सा सेवा के लिए बापदादा की प्रेरणायें
वर्तमान समय को तो देख ही रहे हो, दिन प्रतिदिन चारों ओर मनुष्य आत्माओं में निराशा बहुत बढ़ रही है। चाहे मन्सा सेवा करो, चाहे वाचा करो, चाहे सम्बन्ध सम्पर्क की करो, लेकिन बापदादा निराश मनुष्यों के अन्दर आशा का दीप जगाने चाहते हैं। यह आशा के दीपको की दीवाली बापदादा देखने चाहते हैं।
विश्व की आत्माओं को वर्सा दिलाना,दुःख से छुड़ाना, उसके लिए अपनी सम्पन्न स्थिति में रह मन्सा सेवा करनी है।जब मन्सा द्वारा चारों ओर शक्तिशाली किरणे फैलायेंगे तब विश्व का कल्याण होगा। जितना मन्सा सेवा में बिज़ी रहेंगे उतना समस्याओं से मुक्त हो जायेंगे, क्योंकि मन बुद्धि बिज़ी रहेगा, फ्री नहीं तो माया आएगी कहाँ, वापस चली जायेगी।
अब सेकण्ड में ज्वालामुखी स्वरूप में स्थित हो शक्तियों की किरणें फैलाओ। हे मेरे मास्टर विश्व रक्षक, शिव शक्तियाँ! सदैव मन्सा सेवा द्वारा सर्व आत्माओं को शक्ति दे सुख का, शान्ति का अनुभव कराओ।
अब प्राब्लम का दरवाज़ा बन्द करो। डबल लॉक लगाओ। डबल लॉक है- याद और सेवा सदा हाज़िर है, ऐसे नहीं चाँस ही नहीं दिया, मन्सा के लिए कोई नहीं रोकता। रात को भी जाग करके कर सकते हो, मन्सा द्वारा सकाश दो, आत्माओं का आह्वान करो, बिचारी दुःखी आत्मायें हैं, सहारा दो।
ॐ शांन्ति
No comments:
Post a Comment