अमृत वेले का महत्व
⏰काम करने का समय निश्चित होना चाहिए
कई समझते हैं रात को जाग कर काम करते है तो अच्छा काम होता है।लेकिन बुद्धि थक जाती है और अमृत वेला ठीक ना होने के कारण जो कार्य दो गुणा होना चाहिए वह एक गुणा होता है।इस लिए time की limit होनी चाहिए।ऐसे तो बाप दादा बच्चों का उमंग उत्साह देख खुश भी होते हैं लेकिन फिर भी हद तो देनी पड़ेगी ना।
सदा बुद्धि fresh रहे और fresh बुद्धि से जो काम होगा वह एक घण्टे में 2 घण्टे का काम कर सकते हैं जो सेवा याद में,उन्नति में रुकावट करने में निमित होती है तो ऐसी सेवा के समय को कम करना चाहिए।जैसे रात्रि को जागते हो।12 वा 1 बजा देते हो तो अमृत वेला fresh नही होगा।बैठते भी हो तो नियम प्रमाण।
और अमृत वेला शक्तिशाली नही तो सारे दिन की याद और सेवा में फर्क पड़ जाता है।मानो सेवा का plan बनाने में और सेवा को practical लाने में समय भी लगता है। तो रात के समय को कट करके 12 के बदले 11 बजे सो जाओ।वही एक घण्टा जो कम किया और शरीर को rest दी तो अमृत वेला अच्छा रहेगा।
बुद्धि भी fresh रहेगी नही तो दिल खाती है कि सेवा तो कर रहे हैं लेकिन याद का चार्ट जितना होना चाहिए उतना नही है।
No comments:
Post a Comment