Sunday, November 30, 2014

मैं सृष्टि ड्रामा के अंदर हीरो पार्ट धारी हूँ।

��������������������

मैं सृष्टि ड्रामा के अंदर हीरो पार्ट धारी हूँ।

��सदा आपने को सृष्टि ड्रामा के अंदर हीरो पार्ट धारी समझते हो???जो हीरो पार्ट धारी होते हैं उनको हर कदम में अपने ऊपर attention रहता है।उनका हर कदम ऐसे उठता है जो सदा वाह वाह करे।once more करे।अगर हीरो पार्ट धारी का कोई एक भी कदम नीचे ऊपर हो जाता है तो वह हीरो नही कहला सकता।

तो आप सभी डबल हीरो हो ।हीरो भी हो विशेष पार्टधारी भी हो और हीरो जैसा जीवन बनाने वाले भी ।तो ऐसा अपना स्वमान अनुभव करते हो???एक है जानना और दूसरा है जान कर चलना।तो जानते हो वा जान कर चलते हो।तो सदा अपने हीरो पार्ट को देख हर्षित रहो।वाह ड्रामा और वाह मेरा पार्ट।

अगर जरा भी साधारण कर्म हुआ तो हीरो नही कहला सकते।जैसे बाप हीरो पार्ट धारी है तो उनका हर कर्म गाया और पूजा जाता है। ऐसे बाप के साथ जो  सहयोगी आत्माएं हैं उन्हों का भी हीरो पार्ट होने के कारण हर कर्म गायन और पूजन योग्य हो जाता है।तो इतना नशा है या भूल जाता है????
��������������������

No comments:

Post a Comment