29th November 2014
♥ Samadhan ♥
" योगी बनना ही सेवा करना है - B K सूरज भाई "
*************************************
♥ सार ♥
शिव भगवानुवाच . . . .
■
जो मुझे दिन में आठ घंटे याद करता है वह संसार की सबसे बड़ी सेवा करता है |
गीता में भी यह जिक्र है कि जिसके मन में संकल्पों का अभाव है वही योगी संसार के लिए कल्याणकारी है |
योग के लिए चाहिए प्लानिंग , उसमें रूचि और दृढ़ संकल्प |
यह एक Unique बात है कि इसमें साधारण लोग ही सफल होते हैं यानी जो इच्छा मातरम् अविद्या बन जाते हैं |
इच्छा किसी भी चीज़ की हो सकती है - जैसे धन , मान-शान आदि |
त्याग का भी तपस्या से बहूत गहरा सम्बन्ध है |
केवल इतना ही नहीं सूक्ष्म त्याग जैसे की अपवित्र संकल्पों का त्याग , इर्ष्या , द्वेष , अहंकार का भी त्याग करना है |
सबके लिए मन में Good Feelings रखनी हैं |
♥
योगी का चित्त सदैव निर्मल , स्वभाव सरल और Purity एकदम Perfect होगी |
वह कभी क्या-क्यों में नहीं जाएगा |
साक्षीभाव में स्थित रहेगा |
निःस्वार्थ, निष्काम भाव से सेवा करेगा |
अगर योगी बनने के लिए उसे संसार में Achievements कम भी मिलें तो भी वह उसे भी सहज ही स्वीकार कर लेगा |
योग का सुख , प्राप्तियाँ इतनी ज़बदस्त हैं की उसका मन स्वतः इन सब कामनाओं से हट जाता है |
Om Shanti.
No comments:
Post a Comment